दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद गहराया। करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत पर सवाल उठाए हैं, वहीं उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर और दादी रानी कपूर भी आमने-सामने हैं। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई कब है।
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन को छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।














